₹10 लाख में ये हैं बेस्ट 5 ऑटोमैटिक SUV कारें – Tata से Toyota तक देखें पूरी लिस्ट!

5 Cheapest Automatic SUVs: भारतीय कार बाजार में इन दिनों ऑटोमैटिक गाड़ियों की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है। खासतौर पर SUV सेगमेंट में ग्राहक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि आजकल SUV कारों की मांग लगातार बढ़ रही है।

अगर आप भी 10 लाख रुपये के बजट में ऑटोमैटिक SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन टॉप 5 SUV कारों के बारे में, जिन्हें आप 10 लाख रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। ये कारें शानदार फीचर्स, बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ आती हैं।

1. Tata Nexon (₹9.60 लाख)

इस लिस्ट में पहला नाम Tata Nexon का है, जो भारत की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV में से एक है। इसका Smart+ AMT वेरिएंट पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये है। लुक्स और फीचर्स के मामले में यह गाड़ी बेजोड़ है और इसकी मार्केट डिमांड भी काफी हाई है।

2. Maruti Suzuki Fronx (₹8.90 – ₹9.46 लाख)

Maruti Suzuki की Fronx SUV भी आजकल लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स – Delta AMT, Delta+ AMT और Delta+ (O) AMT – की कीमत 8.90 लाख से शुरू होकर 9.46 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़े: Maruti Swift 2025: नई टेक्नोलॉजी के साथ जबरदस्त वापसी

3. Tata Punch (₹7.77 – ₹9.72 लाख

अगर बात सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV की हो, तो Tata Punch का नाम जरूर आता है। इसके वेरिएंट्स जैसे Adventure, Adventure+, Adventure+ S, Accomplished+ और Accomplished+ S को आप 7.77 लाख से 9.72 लाख रुपये के बीच खरीद सकते हैं।

4. Hyundai Exter (₹8.39 – ₹9.62 लाख)

Hyundai की नई SUV Exter भी कम बजट में एक शानदार विकल्प है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स E Smart, S, S+, SX, SX Knight, SX Tech और SX Opt की कीमत 8.39 लाख से शुरू होकर 9.62 लाख रुपये तक जाती है।

5. Toyota Urban Cruiser Taisor (₹8.60 – ₹9.46 लाख)

Toyota की सबसे सस्ती SUV Urban Cruiser Taisor भी एक बढ़िया ऑप्शन है। इसके Delta, Delta+, और Delta+ Optional वेरिएंट्स की कीमत 8.60 लाख से लेकर 9.46 लाख रुपये तक है।

यह भी पढ़े: Tata Harrier EV: 600Km+ रेंज और 5-स्टार सेफ्टी के साथ भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV

Leave a Comment