बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान अकवान आज यानी 20 नवंबर की दोपहर तक तट से टकरा सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अकवान के तट से टकराने को लेकर आंध्र प्रदेश से लेकर ओडिशा तक खलबली मची हुई है।
अनुमान है कि यह तूफान नरसपुर और पुरी के बीच, गोपालपुर के पास, उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकराएगा। इस दौरान भारी तबाही मचने की आशंका जताई गई है।
IMD के मुताबिक, तट से टकराने के दौरान हवा की अधिकतम गति 90-100 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं, झोंकों की गति 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
चक्रवात अकवान से प्रभावित होने वाले तटीय इलाकों में मौसम विभाग के अनुमान के आधार पर अलर्ट जारी किया गया है। तूफान से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए।
