सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कावेरी नदी के पानी को लेकर तमिलनाडु की दो याचिकाएं खारिज कर दीं। तमिलनाडु ने इन याचिकाओं में कर्नाटक को 11 टीएमसी पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की थी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश सिंह की पीठ ने यह फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान जस्टिस नाथ ने कहा कि आज दाखिल की गई तमिलनाडु की तीसरी याचिका भी खारिज की जाएगी।
तमिलनाडु का आरोप था कि छह अक्तूबर तक उसे तय हिस्से से 11.719 टीएमसी पानी कम मिला है और कर्नाटक पर्याप्त जल भंडार होने के बावजूद पानी नहीं छोड़ रहा है।
वहीं, कर्नाटक सरकार ने दलील दी थी कि इस साल कम बारिश हुई है और कई इलाके सूखाग्रस्त घोषित किए गए हैं। ऐसे में 11 टीएमसी पानी छोड़ना मुश्किल है।