प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल जाएंगे, जहां वे IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। यह संस्थान स्थापना के 75 साल पूरे होने का कार्यक्रम है। IIT खड़गपुर देश का पहला IIT संस्थान है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी संस्थान के 75 छात्रों से बातचीत करेंगे। साथ ही वे एक सिक्का भी जारी करेंगे।

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार मौजूद रहेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हो रही है, तब भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद हो रहा है। पीएम ने कहा कि दुनिया इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है और ऐसे में सांस्कृतिक जुड़ाव और सहयोग से शांति का रास्ता मजबूत हो सकता है।

कार्यक्रम में शामिल पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस फोरम के बाद भारत-पाकिस्तान समेत सभी देशों के रिश्ते बेहतर होंगे।