सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्च कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। कार्यक्रम से निकलते समय जब उनसे पूछा गया कि उनकी गर्लफ्रेंड अब कहां है, तो उन्होंने कहा कि वह गर्लफ्रेंड अब फ्रेंड है।

राहुल गांधी ने बताया कि उनके परिवार में यह कहानी सुनाई जाती रही है कि उनके माता-पिता पहली बार ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित ‘वर्सिटी रेस्तरां’ में मिले थे। कई साल बाद वह भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्तरां में गए थे। सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।

कार्यक्रम में राहुल गांधी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मुख्य आधार इंदिरा गांधी को गोली खाते देखा और अपने सबसे बड़े आधार राजीव गांधी को चिथड़े-चिथड़े होते देखा। उन्होंने कहा कि उनकी मां से अक्सर इस बात पर बहस होती है क्योंकि उनकी याददाश्त बहुत तेज है, लेकिन पिता की मौत के समय क्या हुआ, यह उन्हें याद नहीं रहता।

सोनिया गांधी ने किताब लिखने की वजह बताते हुए कहा कि उनके परिवार, सास, पति, बेटे, बेटी और उनके बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है, जिसमें से ज्यादातर बातें सच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी ऐसा अनुभव होता है, कहानियां गढ़ी जाती हैं और झूठ फैलाए जाते हैं। उन्होंने सोचा कि यह अपनी भावनाओं को सामने लाने का जरिया हो सकता है।