सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के कामकाज और अलग-अलग राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई टल गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की इन याचिकाओं पर अब 9 दिसंबर को सुनवाई होगी।
बता दें कि ये याचिकाएं इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की गई हैं। इनमें चुनाव आयोग के कामकाज और विभिन्न राज्यों में जारी SIR प्रक्रिया को मुद्दा बनाया गया है।
इस मामले में कपिल सिब्बल ने एक बड़ी मांग भी की है। हालांकि, सुनवाई टलने के बाद अब इस मामले पर अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।
