सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के कामकाज और अलग-अलग राज्यों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई टल गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की इन याचिकाओं पर अब 9 दिसंबर को सुनवाई होगी।

बता दें कि याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग के कामकाज और विभिन्न राज्यों में जारी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मामले में कपिल सिब्बल ने एक बड़ी मांग भी रखी है।

इस याचिका पर सुनवाई की नई तारीख की घोषणा के साथ ही मामला अब अगली सुनवाई तक के लिए टल गया है। अब सभी की निगाहें 9 दिसंबर की सुनवाई पर टिकी हैं।