सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के कामकाज और विभिन्न राज्यों में जारी SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई टल गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की ओर से दायर इन याचिकाओं पर अब 9 दिसंबर को सुनवाई होगी।
याचिकाओं में चुनाव आयोग के कामकाज और अलग-अलग राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया को मुद्दा बनाया गया है। इंडिया गठबंधन से जुड़े नेताओं ने ये याचिकाएं दायर की हैं।
इस मामले में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने एक बड़ी मांग रखी है। फिलहाल सुनवाई की अगली तारीख 9 दिसंबर तय हुई है, जब कोर्ट इन याचिकाओं पर विचार करेगा।
