सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के कामकाज और विभिन्न राज्यों में जारी SIR प्रक्रिया को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई टल गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की ओर से दाखिल इन याचिकाओं पर अब 9 दिसंबर को सुनवाई होगी।
बता दें कि ये याचिकाएं इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की गई हैं। इनमें चुनाव आयोग के कामकाज और अलग-अलग राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया को चुनौती दी गई है।
इस मामले में कपिल सिब्बल ने एक बड़ी मांग भी की है। हालांकि, सुनवाई टलने के कारण अब इस मामले पर अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
