सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के कामकाज और विभिन्न राज्यों में जारी SIR प्रक्रिया को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई टल गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की इन याचिकाओं पर अब 9 दिसंबर को सुनवाई होगी।
बता दें कि ये याचिकाएं चुनाव आयोग के कामकाज और अलग-अलग राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया से जुड़ी हैं। इंडिया गठबंधन से जुड़े विपक्षी नेताओं ने ये याचिकाएं दायर की हैं।
इस मामले में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने एक बड़ी मांग रखी है। हालांकि, अभी इस पर सुनवाई नहीं हो सकी है और अदालत ने अगली तारीख तय कर दी है।
अब इस मामले पर 9 दिसंबर को सुनवाई होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
