Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro भारत में 3 जुलाई को होंगे लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स और कीमत

Oppo ने अपनी नई Reno 14 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी Oppo Reno 14 और Oppo Reno 14 Pro को 3 जुलाई 2025 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। ये दोनों स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुई Reno 13 सीरीज को रिप्लेस करेंगे।

Oppo ने Reno 13 सीरीज को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में ₹40,000 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।

Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro की लॉन्च डिटेल्स

दोनों स्मार्टफोन 3 जुलाई को भारत में लॉन्च किए जाएंगे। इन्हें Flipkart, OPPO के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी के अनुसार, Oppo Reno 14 Pro भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट – Pearl White, Forest Green और Titanium Grey में उपलब्ध होगा।

Pearl White वेरिएंट में पहली बार OPPO Velvet Glass का उपयोग किया गया है और बैक पैनल में सिंगल पीस ग्लास दिया गया है। वहीं फोन का फ्रेम एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम से बना है।

यह भी पढ़े: 8 जुलाई को लॉन्च होगा OnePlus Nord 5, स्पेसिफिकेशन्स ने उड़ाए फैंस के होश!

क्या होगा खास?

डिस्प्ले:
Reno 14 Pro में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 93.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। इसके अलावा, 3,840Hz PWM डिमिंग, लो ब्लू लाइट फिल्टरिंग और HDR10+ सपोर्ट भी होगा।

प्रोसेसर:
Reno 14 Pro में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट के साथ Mali-G720 GPU मिलेगा, जो 30% अधिक तेज और पावर एफिशिएंट है। Reno 14 के चीन वेरिएंट में Dimensity 8350 का उपयोग हुआ है, भारत में इसका चिपसेट अब तक कन्फर्म नहीं हुआ है।

कैमरा:
Reno 14 में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 50MP का 3.5X टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा होगा।

Reno 14 Pro में भी यही प्राइमरी और टेलीफोटो सेंसर होंगे, लेकिन इसमें अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा 50MP का होगा। इसमें AI Editor 2.0, AI Perfect Shot, AI Recompose और Google Gemini AI का भी सपोर्ट मिलेगा।

बैटरी:
Reno 14 में 6000mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं, Reno 14 Pro में 6200mAh की बैटरी होगी।

Oppo Reno 14 सीरीज की संभावित कीमत

कंपनी ने अभी तक आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Reno 14 Pro की कीमत लगभग ₹54,999 हो सकती है। Reno 14 की कीमत इससे थोड़ी कम रखी जा सकती है।

यह भी पढ़े: BSNL का धमाका! घर बैठे मंगवाएं SIM, जाने ऑर्डर करने का तरीका

Leave a Comment