Vivo कंपनी ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro लॉन्च किया है, जो अब खरीदारी के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे Flipkart, Amazon और नजदीकी ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन पर कई आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है। आइए जानते हैं इस दमदार स्मार्टफोन की खासियतें।
Vivo Y400 Pro के फीचर्स और कीमत
Vivo Y400 Pro में आपको AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन आप सिर्फ ₹1,212 की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं।
यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है: पहला वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत ₹24,999 रखी गई है। दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹26,999 है।
यह स्मार्टफोन तीन रंगों में उपलब्ध है: स्टाइल व्हाइट, फेस्ट गोल्ड और नेबुला पर्पल। इसके साथ कंपनी ₹2,500 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।
Vivo Y400 Pro – स्पेसिफिकेशन टेबल
फीचर | विवरण |
---|---|
लॉन्च डेट | 20 जून 2025 (Official) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15 (Funtouch OS) |
चिपसेट | MediaTek Dimensity 7300 |
CPU | Octa-core (2.5 GHz Cortex A78 + 2.0 GHz Cortex A55) |
GPU | Mali-G615 MC2 |
RAM | 8 GB LPDDR4X |
स्टोरेज वेरिएंट | 128 GB / 256 GB (UFS 3.1) |
एक्सपैंडेबल स्टोरेज | नहीं |
डिस्प्ले टाइप | AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले |
डिस्प्ले साइज | 6.77 इंच (17.2 cm) |
रेजोलूशन | 1080×2392 पिक्सल (FHD+) |
पीक ब्राइटनेस | 4500 निट्स |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
HDR सपोर्ट | HDR10+ |
स्क्रीन रेशियो | 20:9, 388 ppi, 90.12% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो |
प्राइमरी कैमरा | 50MP (f/1.79) + 2MP डेप्थ सेंसर (f/2.4) |
कैमरा फीचर्स | OIS, ड्यूल LED फ्लैश, SuperMoon, HDR, 4K रिकॉर्डिंग |
फ्रंट कैमरा | 32MP (f/2.45), 4K वीडियो रिकॉर्डिंग |
बैटरी | 5500mAh Li-ion |
चार्जिंग | 90W फ्लैश चार्जिंग (50% in 19 मिनट) |
बैटरी बैकअप (PCMark) | 12h 34m |
चार्जिंग टाइम (20%-100%) | लगभग 35 मिनट |
डिज़ाइन | 7.49mm मोटाई, 182 ग्राम वज़न, IP65 रेटिंग |
बॉडी | प्लास्टिक बैक, Splash & Dust Proof |
स्पीकर | स्टीरियो स्पीकर |
ऑडियो जैक | USB Type-C |
फिंगरप्रिंट सेंसर | ऑन-स्क्रीन (ऑप्टिकल) |
अन्य सेंसर | लाइट, प्रॉक्सिमिटी, एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरो |
नेटवर्क | 5G, 4G, VoLTE |
Wi-Fi | Wi-Fi 5, 802.11 a/b/g/n/ac (5GHz) |
ब्लूटूथ | v5.4 |
GPS | A-GPS, Glonass |
NFC | नहीं |
SAR वैल्यू | Head: 0.895 W/kg, Body: 0.847 W/kg |
यह भी पढ़े: Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro भारत में 3 जुलाई को होंगे लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स और कीमत
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इसमें 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कैपेसिटिव मल्टी-टच सपोर्ट दिया गया है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300 का उपयोग किया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस और डाटा सेविंग के लिए इसमें 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
कैमरा सेटअप
कैमरे की बात करें तो इसके रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सपोर्टिंग कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार क्वालिटी प्रदान करता है।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
Vivo Y400 Pro में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर आधारित FuntouchOS पर चलता है। अगर आप एक प्रीमियम फीचर्स वाला बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo Y400 Pro आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

मैं जावेद, एक अनुभवी न्यूज़ आर्टिकल राइटर और JhatpatKhabar.com का फाउंडर हूं।
मेरे पास टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और ट्रेंडिंग कंटेंट लिखने का 5+ साल का अनुभव है। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और कई बड़ी वेबसाइट्स पर काम कर चुका हूं।
Jhatpat Khabar को मैंने इसलिए शुरू किया ताकि लोग कम समय में ट्रेंडिंग खबरें, टेक अपडेट्स और ऑटो न्यूज को शॉर्ट लेकिन दमदार फॉर्मेट में पढ़ सकें – बिना समय बर्बाद किए। हमारा मकसद है