दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टर्मिनल-3 में एक शख्स ने जबरन घुसने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने सीआईएसएफ के एक जवान को धक्का दे दिया और भागने की कोशिश करने लगा।

एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने चंद सेकंड के भीतर उस शख्स को दबोच लिया। मामला दिल्ली के सबसे अहम और हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट का है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं।

फिलहाल इस घटना को लेकर अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि शख्स ने टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश क्यों की। घटना की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है।