दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि इस दौरान उस शख्स ने सीआईएसएफ के एक जवान को धक्का दे दिया और भागने की कोशिश करने लगा।

हालांकि, सीआईएसएफ जवानों ने चंद सेकंड के भीतर ही उस शख्स को दबोच लिया। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवानों की तत्परता से मामला जल्द ही काबू में आ गया।

घटना के संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एयरपोर्ट एक हाई सिक्योरिटी वाला क्षेत्र है, जहां ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाता है।