मोटोरोला अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 2027 को लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले इस अपकमिंग डिवाइस की प्रेस इमेज और स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया डिवाइस पिछले मॉडल Motorola Razr 2026 के मुकाबले बड़े एक्सटर्नल डिस्प्ले, बेहतर रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 7550X प्रोसेसर मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Razr 2027 में 6.96 इंच की FlexView FHD+ pOLED फोल्डेबल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक हो सकता है। फोन के बाहरी हिस्से में 4 इंच की QuickView pOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। पिछले मॉडल में 3.63 इंच की 90Hz कवर डिस्प्ले मिली थी। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित MediaTek Dimensity 7550X ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है, साथ ही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस में Android 17 मिल सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, साथ ही 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस से 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल सकती है। इस बार Motorola Razr 2027 में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है, साथ ही 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Razr 2027 को जनवरी 2027 में होने वाले Lenovo Tech World इवेंट के दौरान CES 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।
