एनवीडिया के सीईओ पद पर जेनसन हुआंग की वापसी हो गई है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वापसी से पहले हुआंग ने कंपनी के बोर्ड के साथ कई घंटों तक चली बैठक में अपने व्यवहार पर पछतावा जताते हुए तीन के अलावा कई अन्य अफेयर का खुलासा किया। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने ईमानदारी और स्पष्टता के महत्व पर हुआंग से बातचीत के बाद उन्हें वापस लाने का फैसला किया।
बता दें कि हुआंग के सीईओ पद से इस्तीफे के बाद उनके दो विवाहेतर संबंधों की खबरें सामने आई थीं। इनमें से एक संबंध एनवीडिया की हेल्थकेयर उपाध्यक्ष किम्बर्ली पॉवेल के साथ था, जो सीधे उनके अधीन काम करती थीं। दूसरा संबंध एलिस हुआंग नाम की एक चीनी कारोबारी महिला के साथ था, जिस पर अमेरिकी अधिकारियों को चीनी खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने का संदेह है। बाद में उनका नाम एक तीसरी महिला के साथ भी जोड़ा गया, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है और जो एनवीडिया की ही कर्मचारी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप समेत अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों ने एनवीडिया के बोर्ड को भरोसा दिलाया है कि कंपनी के सह-संस्थापक को वापस काम पर रखने से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
विवादों में घिरे हुआंग को 1 दिसंबर को अमेरिकी संसद की तीन हाउस कमेटियों के सामने बंद कमरे में होने वाली सुनवाई के दौरान सांसदों के सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद वे 3 दिसंबर को सीनेट की एक कमेटी के सामने गवाही देंगे, जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
