स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आज यानी किसी भी समय जारी किया जा सकता है। यह परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना नतीजा और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in तथा sbi.bank.in पर चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके परिणाम देख पाएंगे। रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की जाएगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करेंगे, वही मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे रजिस्ट्रेशन नंबर पास रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

एसबीआई की ओर से मुख्य परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें केवल वही उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही जारी किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट में शामिल होना होगा।

इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के कुल 9124 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें से 7680 पद रेगुलर वैकेंसी के लिए और 1444 पद बैकलॉग पदों के लिए आरक्षित हैं। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।