सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली में पिछले महीने हुए विरोध प्रदर्शनों के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) को नोटिस जारी किया है। इन संगठनों पर आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हुए प्रदर्शनों से दिल्ली के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ।

यह याचिका दिल्ली किराना कमेटी और दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन ने दायर की थी। याचिका में जंतर-मंतर और रामलीला मैदान पर हुए प्रदर्शनों के कारण व्यापार को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया गया है।

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने की। बेंच ने सुनवाई के दौरान संबंधित संगठनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

खबर अपडेट की जा रही है।