लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। दोनों समितियां तत्काल प्रभाव से काम करेंगी।
प्रदेश चुनाव समिति की कमान प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना को सौंपी गई है। समिति में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, सांसद किशोरी लाल शर्मा समेत राकेश राठौर, तनुज पुनिया, राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, पीएल पूनिया, अनिल शास्त्री, जफर अली नकवी, कमल किशोर कमांडो, अनुग्रह नारायण सिंह, सोहेल अख्तर अंसारी, नकुल दुबे, देवेंद्र निषाद और सुप्रिया श्रीनेत सहित कई नेता शामिल किए गए हैं।
समिति में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संयोजक तथा महिला, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के सभी जोन अध्यक्षों के अलावा एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्षों सहित नौ लोगों को पदेन सदस्य बनाया गया है।
राजनीतिक मामलों की समिति में सात सांसद और चुनाव समिति में शामिल प्रमुख सदस्यों के अलावा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सनमान खुर्शीद, कुंवर दानिश अली, अफरोज खान, अनिल चौधरी, नदीम जावेद और मनोज यादव को जगह दी गई है। इसमें सेवा दल के मुख्य संयोजक, महिला, एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस के सभी जोन अध्यक्ष और एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष भी शामिल हैं। इसके अलावा जितेंद्र बघेल, मनोज त्यागी, राजकुमार मौर्या, सुशील पासी, ओमवीर यादव, अवनीश काजला, राहुल राजभर और विश्वविजय सिंह को पदेन सदस्य बनाया गया है।
