शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन-डी एक जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इम्युनिटी बढ़ाने, मांसपेशियों को ताकत देने और मूड बेहतर रखने में भी सहायक होता है। विटामिन-डी का सबसे बेहतरीन सोर्स धूप को माना जाता है, इसलिए अक्सर लोग धूप से ही विटामिन-डी लेने की बात करते हैं।
हालांकि, कुछ हेल्दी फूड्स भी विटामिन-डी के अच्छे सोर्स हो सकते हैं। इन फूड्स की मदद से शरीर में विटामिन-डी की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।
बता दें कि विटामिन-डी से भरपूर फूड्स के बारे में जानकारी देते हुए यह भी बताया गया है कि धूप के अलावा कई अन्य चीजें भी इस विटामिन का अच्छा स्रोत हैं। ऐसे में जिन लोगों के शरीर में विटामिन-डी की कमी हो गई है, वे अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं।
