रेसलिंग जगत से दुखद खबर सामने आई है। WWE सुपरस्टार ब्रॉनसन रीड, जिनका असली नाम जर्मेन हेली था, का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। WWE ने बयान जारी करके इसकी जानकारी दी। कंपनी के अनुसार उनका निधन मेडिकल कॉम्प्लिकेशन के कारण हुआ। रीड ने 2019 में WWE में डेब्यू किया था और द विजन टीम का हिस्सा रहे थे, जिसमें ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी और मैक्सिन डुप्री भी शामिल थे।

बताया जा रहा है कि रीड इसी महीने सऊदी अरब में हुए क्राउन ज्वेल इवेंट के दौरान चोटिल हो गए थे। ओबा फेमी के खिलाफ मुकाबले में उन्हें टेबल पर पटक दिया गया था, जिससे उनकी पसलियां टूट गई थीं और किडनी भी चोटिल हो गई थी।

रीड का जन्म ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हुआ था। बचपन में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल, सॉकर, रग्बी और बास्केटबॉल जैसे खेल खेले। 2007 में उन्होंने रेसलिंग में डेब्यू किया था। WWE में उन्हें ताकतवर रेसलर्स में गिना जाता था और रिंग में उनकी दमदार बॉडी व आक्रामक अंदाज के लिए अलग पहचान थी। वह एक बार NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बने थे और 2024 में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल का खिताब भी जीता था।

रीड अपने पीछे पत्नी पैज और एक बेटी को छोड़ गए हैं। पैज के साथ उनकी स्कूल से ही दोस्ती थी। फिलहाल उनकी पत्नी गर्भवती हैं और इसी दौरान रीड ने दुनिया को अलविदा कह दिया।