पटना। राजद नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी संपन्न हो गई है। इस शादी की चर्चा देश के अलावा विदेशों में भी हुई और कई देशों की मीडिया ने इसे कवर किया। शादी के बाद अनंत सिंह ने कहा कि वे बहुत खुश हैं और सभी मेहमानों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने उन दोस्तों का भी आभार जताया जो आ नहीं सके।

एक टीवी चैनल से बातचीत में अनंत सिंह ने शादी के इंतजाम पर कहा कि जो जनता उनकी मालिक और भगवान थे, वे सब आए। उन्होंने बताया कि चार लाख लोगों के लिए खाना बनवाया गया था, लेकिन भीड़ देखकर चार लाख और लोगों के लिए दूध मंगवाया गया। उनके मुताबिक कुल सात लाख लोगों के लिए खाना बना था। एक लाख लोगों के लिए दूध बचने पर उसे बिहार भेज दिया गया। अनंत सिंह ने कहा कि कई लोग भीड़ और जाम के कारण रास्ते से ही लौट गए।

उन्होंने कहा कि जिन्हें उनसे प्रेम था, वे सब आए और जितने भी नेता आए, वे सब उनके प्रेमी हैं। बेटी की विदाई के बाद सभी काम खत्म हो गए हैं। अनंत सिंह ने बताया कि वे चार तारीख को सरेंडर करेंगे और फिर जनता के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पटना का फ्लैट खाली करने का आदेश मिलने पर उन्होंने वह फ्लैट खाली कर दिया है। उन्हें न्यायालय पर भरोसा है और उनका कहना है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है।

अनंत सिंह ने कहा कि जेडीयू से निकाले जाने के बाद वे कभी उस पार्टी में वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और अगर चुनाव लड़ने का मूड बना तो लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उपचुनाव के बारे में वे अपने बेटे से बात करने के बाद ही कुछ कहेंगे।