जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के हलका गोहल्लन में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 11 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। मृतकों में एक विवाहित जोड़ा और दो अन्य लोग शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, कार संख्या JK01P-2583 दुर्घटना का शिकार हुई। हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान सैयद शफीक शाह (26), उनकी पत्नी रशीदा बानो (25), उनकी बहन दिलनाज फातिमा (17) और आबिद हुसैन शाह की बेटी शाहिदा फातिमा (27) के रूप में हुई है। हादसे में घायल 11 वर्षीय बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना की आधिकारिक जांच या अन्य विवरण के बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
