दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टर्मिनल-3 में एक शख्स ने जबरन घुसने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उस शख्स ने CISF जवान को धक्का दिया और भागने की कोशिश की। हालांकि, जवानों ने चंद सेकंड में ही उसे दबोच लिया।
घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है। एयरपोर्ट को हाई सिक्योरिटी वाला इलाका माना जाता है, जहां ऐसी घटनाओं को गंभीरता से देखा जाता है।