देश में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत 8 राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहा।

विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0°C रहा।

दक्षिण भारत के लिए विभाग ने आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राज्यों में आज के मौसम और न्यूनतम तापमान की जानकारी भी जारी की है।