उत्तर रेलवे के लुधियाना-फिरोजपुर कैंट और लुधियाना-धुरी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण हिसार से चलने वाली कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते हिसार-लुधियाना, लुधियाना-हिसार और लुधियाना-चूरू रेलसेवाओं के फेरे अलग-अलग तारीखों में रद्द किए गए हैं। कुछ रेलसेवाएं जनवरी 2027 तक रद्द रहेंगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 54603 हिसार-लुधियाना रेलसेवा 21 से 24 नवंबर, 14 व 15 दिसंबर तथा 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 54606 लुधियाना-हिसार रेलसेवा 22 से 25 नवंबर, 15 व 16 दिसंबर तथा 29 दिसंबर से 9 जनवरी तक संचालित नहीं होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54635 हिसार-लुधियाना और 54636 लुधियाना-हिसार रेलसेवा 22 से 24 नवंबर, 15 दिसंबर तथा 29 दिसंबर से 8 जनवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना-चूरू रेलसेवा 21 नवंबर से 8 जनवरी तक और गाड़ी संख्या 54605 चूरू-लुधियाना रेलसेवा 22 नवंबर से 9 जनवरी तक रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित रेलसेवा की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।