मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर चलने वाली विस्टाडोम कोच में रेलवे ने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए हैं। रेलवे के अनुसार, कोच की बड़ी कांच की खिड़कियों से पर्यटक कतर्नियाघाट, दुधवा टाइगर रिजर्व और किशनपुर सेंचुरी के जंगलों तथा वन्यजीवों को देख सकते हैं, लेकिन कांच के कारण तेज धूप की समस्या होती थी। इसे देखते हुए अब खिड़कियों पर पर्दे लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को धूप से राहत मिलेगी।
कोच में हर सीट के पास टेबल की व्यवस्था की गई है, ताकि पर्यटक आसानी से खान-पान कर सकें। साथ ही सीटों पर सिर टिकाने के लिए हेडरेस्ट और कुशन लगाया गया है, जिससे लंबी यात्रा अधिक आरामदायक होगी।
रेलवे का यह कदम दुधवा-कतर्नियाघाट आने वाले पर्यटकों के सफर को और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
