दिसंबर में छुट्टियों की मांग बढ़ने से कीमतें बढ़ने और पसंदीदा जगहों पर सीमित उपलब्धता की परेशानी सामने आती है। ऐसे में यात्रा की योजना पहले बनाना और समय रहते बुकिंग करना बजट के लिहाज से उपयोगी हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकमायट्रिप ने ‘ट्रैवल का मुहूर्त’ सेल शुरू की है, जिसमें यात्री एक ही प्लेटफॉर्म पर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं और भरोसे के साथ बुकिंग कर सकते हैं।

इस सेल में फ्लाइट, होटल, होमस्टे, हॉलिडे पैकेज, बस, ट्रेन, कैब, टूर्स और अट्रैक्शंस, फॉरेक्स तथा वीजा सेवाओं की प्लानिंग और बुकिंग एक ही जगह उपलब्ध है। यात्री इन सभी कैटेगरीज में आकर्षक डील्स का लाभ भी उठा सकते हैं। घरेलू यात्रा के लिए कूर्ग, अंडमान, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, केरल, राजस्थान, पूर्वोत्तर और गोवा जैसे पर्यटन स्थल शामिल हैं, जबकि विदेश यात्रा के लिए जापान, दुबई, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, ब्रिटेन और यूरोप के अन्य देशों के विकल्प हैं। इन जगहों के लोकप्रिय पर्यटन आकर्षणों को भी अभियान से जोड़ा गया है, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात का फेरारी वर्ल्ड, सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियोज, मैडम तुसाद, नाइट सफारी और सिंगापुर जू तथा वियतनाम का सन वर्ल्ड बा ना हिल्स शामिल हैं।

कंपनी के लॉयल्टी प्रोग्राम MMTBLACK के सदस्यों को हर शुक्रवार विशेष ‘ब्लैक फ्राइडे डील्स’ उपलब्ध होगी। इसके अलावा सभी ग्राहकों के लिए रोजाना शाम 6 से 9 बजे के बीच सीमित संख्या में विशेष ऑफर जारी किए जाएंगे, जिन्हें कंपनी ने ‘लाइटनिंग ड्रॉप्स’ नाम दिया है। होटल और होमस्टे के लिए OneCircle रिवॉर्ड प्रोग्राम के सदस्यों को भी इस सेल में बुकिंग पर अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

कंपनी ने यात्रियों को कई तरह के विकल्पों पर डील्स उपलब्ध कराने के लिए भारत की 30,000 से अधिक और 3,500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्टे प्रॉपर्टीज़ को अपने साथ जोड़ा है, जिनमें होटल चेन, रिसॉर्ट्स, स्वतंत्र रूप से संचालित होटल, होमस्टे और विला शामिल हैं। इसके अलावा 35 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस तथा 8 बैंक भी इस सेल का हिस्सा हैं। होटल सेगमेंट में ताज होटल्स, आईटीसी होटल्स, द लीला पैलेसेज़, सरोवर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और रॉयल ऑर्किड होटल्स जैसे पार्टनर शामिल हैं, जबकि एयरलाइन पार्टनर्स में एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, एयर फ्रांस, ब्रिटिश एयरवेज़, एतिहाद एयरवेज़, कतर एयरवेज़ और सिंगापुर एयरलाइंस समेत कई नाम हैं। बैंकिंग पार्टनर्स में एक्सिस बैंक, डीबीएस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक और यस बैंक शामिल हैं।