अमेरिका में एक भेड़ खुद व्हीलचेयर चलाती हुई देखी गई है। वहीं इटली में लाखों स्टारलिंग पक्षी पहुंच गए हैं, जिनसे परेशान लोगों ने इन्हें भगाने के लिए अलार्म बजाए। राजस्थान में एक प्रत्याशी ने चुनाव हारने के बाद गांव से स्ट्रीट लाइटें हटवा दीं। ये तीनों घटनाएं आज की खबर हटके में शामिल हैं।
पोलैंड के एक स्टंटमैन ने अपने पूरे शरीर में आग लगाकर 568 फीट 6.8 इंच लंबी जिपलाइन पार की। वहीं उत्तर प्रदेश में एक शादी समारोह में जीजा ने दो लड़कों को 1-1 करोड़ रुपए के नोटों से बनी माला पहनाई।
इस तरह आज खबर हटके में ऐसी ही 5 रोचक खबरें सामने आईं। कल फिर कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ यह सिलसिला जारी रहेगा।
खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
