कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने परिवार से जुड़े पुराने किस्से साझा किए। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने लिखा कि यह प्रस्ताव योजना के मुताबिक आगे नहीं बढ़ा और उनका सातवां जन्मदिन भी योजना के मुताबिक नहीं रहा।

अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि 2004 के फैसले से उनमें से कुछ लोगों को राहत मिली, जबकि कुछ लोगों को खुशी हुई। उन्होंने आगे लिखा कि पापा की सुरक्षा वापस लेने के पीछे एक इरादा था। उनके मुताबिक, 500 से ज्यादा पन्नों की किताब लिखने के बाद भी मां ने कुछ बातें उसमें शामिल नहीं की हैं।

राहुल गांधी ने लिखा कि प्रियंका और वह अपनी मां के साथ बैठे और इन सभी बातों पर चर्चा की। उन पुरानी यादों को फिर से जीने से उस समय की खुशियां, हंसी और दर्द सब कुछ फिर ताजा हो गया। उन्होंने कहा कि मां का अपनापन और अपनी पहचान तलाशने का सफर बेहद प्यार और बड़ी त्रासदियों से भरा रहा है।

राहुल गांधी के अनुसार, सोनिया गांधी ने इन सभी परिस्थितियों का सामना गरिमा और साहस के साथ किया है।