जयपुर: राजस्थान की 419 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव नतीजों ने ग्रामीण राजनीति में कई बड़े उलटफेर दिखाए हैं। कई जगह बहुमत के बावजूद सियासी गणित बदल गया, तो कहीं हंगामे, पथराव और आरोप-प्रत्यारोप के बीच नतीजे सामने आए।
इन चुनावों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई। वहीं भाजपा, रालोपा, भारत आदिवासी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अहम सीटों पर कब्जा जमाया।
उदाहरण के तौर पर अजमेर जिले की अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति से बीना मेघवंशी भाजपा के टिकट पर जीतीं, जबकि अरायण पंचायत समिति से गुलाब देवी कांग्रेस की विजेता रहीं। अलवर की गोविंदगढ़ पंचायत समिति से अंजुम खान कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुईं। बालोतरा की गिरा पंचायत समिति से पनी चौधरी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के टिकट पर जीतीं, जबकि बांसवाड़ा की आनंदपुरी पंचायत समिति से प्रमिला कुमारी बामनिया भारत आदिवासी पार्टी के टिकट पर विजयी हुईं। बाड़मेर पंचायत समिति से रतन सिंह निर्दलीय विजेता रहे।
सभी 419 विजयी प्रत्याशियों की जिलेवार पूरी सूची में पंचायत समिति, विजेता का नाम और पार्टी का नाम शामिल है।
