स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 320 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
स्टेनोग्राफर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के 100 प्रश्न और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी।
परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के चरण जारी कर दिए गए हैं, जिनकी मदद से वे ग्रुप-सी के पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
