अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली की रहने वाली छात्रा रिद्धि कपूर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह दिल्ली के वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान तैयार कर चुकी हैं और इस पर चाय के साथ चर्चा करना चाहती हैं। छात्रा के इस प्रस्ताव पर हॉल में हंसी भी फैली।

राहुल गांधी ने छात्रा के ऑफर को अस्वीकार नहीं किया और कहा कि ठीक है, हम यह कर सकते हैं। इस संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। छात्रा ने सवाल रखते हुए कहा कि देश की राजधानी की हवा जैसे मुद्दों पर काम करने की जरूरत है।

यह पेशकश कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एसआईपीए में भारत के युवा आंदोलनों पर हो रही चर्चा के बीच आई, जिससे माहौल हल्का हो गया। इस बातचीत में छात्र आंदोलनों, बेरोजगारी और चुनावी धांधली जैसे मुद्दों पर भी बात हुई। राहुल गांधी की कुछ टिप्पणियों पर भाजपा ने बाद में आलोचना भी की।

राहुल गांधी का यह कार्यक्रम 17 नवंबर को कोलंबिया यूनिवर्सिटी में वैश्विक छात्र आंदोलनों और लोकतंत्र पर फायरसाइड चैट के रूप में तय था। अमेरिका के दो दिन के इस दौरे में वह 18 नवंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो भी जाने वाले थे।