उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक एडमिट कार्ड अगले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी प्राइमरी टीचर परीक्षा का आयोजन 03 और 04 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के निर्धारित एग्जाम सेंटरों पर आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स, तार्किक ज्ञान, हिंदी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन, शिक्षण कौशल और बाल मनोविज्ञान आदि विषयों से 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। एडमिट कार्ड की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जाएगी।
