30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का सप्ताह कई मूलांक वालों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के योग से प्राप्त एक अंक के आधार पर जातक के भविष्य का आकलन किया जाता है। ये मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। उदाहरण के लिए किसी का जन्म किसी महीने की 30 तारीख को हुआ हो, तो उसका मूलांक (3+0=3) तीन होगा। हर मूलांक का अपना स्वामी ग्रह होता है।
दिसंबर का यह पहला सप्ताह मूलांक 3 और 8 वालों के लिए शुभ रहेगा। इन्हें कार्यक्षेत्र में लाभ के मौके मिल सकते हैं। वहीं, मूलांक 2 और 9 के जातकों को कुछ मामलों में अधिक सतर्क रहना होगा।
मूलांक 1 वालों के लिए समय खुशियों भरा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में बड़ी उपलब्धि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए और बड़े मौके पहचानने होंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मूलांक 2 वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए विशेष सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव संभव है। जोखिम भरे बड़े आर्थिक निर्णय टालें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। सप्ताह के मध्य में सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह अनुकूल है। विवाह योग्य जातकों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है और सप्ताह के बीच में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में दूर की यात्रा से लाभ के संकेत हैं। नौकरी करने वालों को वर्कप्लेस में लाभ के मौके मिलेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। मूलांक 4 वालों को मेहनत से सफलता मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों की पदोन्नति हो सकती है। मूलांक 5 वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और कार्यक्षेत्र की पुरानी समस्याओं का हल मिल सकता है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
मूलांक 6 वाले अपनी समझदारी से बड़ी समस्याओं का हल खोज सकेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन सर्दी में कफ जनित समस्याओं की आशंका है। मूलांक 7 वालों के अटके जरूरी काम तेजी पकड़ सकते हैं और परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। विवाद से दूर रहना बेहतर होगा। मूलांक 8 वालों को मेहनत का शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं।
