यमुना प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के सभागार में सुबह 11 बजे से होगी। प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में यमुना सिटी के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक के प्रमुख एजेंडे में यमुना सिटी का सर्विस मास्टर प्लान ड्राफ्ट शामिल रहेगा। प्राधिकरण ने यमुना सिटी का मास्टर प्लान बनवाया है। सर्विस मास्टर प्लान के जरिये शहर में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं के विकास की रूपरेखा तैयार करने पर विचार किया जाएगा। इसमें सुनियोजित विकास और आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। सर्विस मास्टर प्लान का ड्राफ्ट बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
बैठक में विभिन्न प्रोजेक्टों की मौजूदा स्थिति, काम की रफ्तार और निर्धारित समयसीमा के अनुसार उनकी प्रगति की समीक्षा की जा सकती है। इसके अलावा कई नीतिगत प्रस्ताव भी रखे जाने की संभावना है, जिन पर बोर्ड सदस्यों के बीच विचार-विमर्श होगा।
