सऊदी अरब के हवाई हमले में हूती के नियंत्रण वाले यमन के इलाके में 11 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैं। हूती के प्रवक्ता के अनुसार यह हमला होदेदा प्रांत में एक आवासीय भवन पर लगे संचार उपकरण को निशाना बनाकर किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने संचार उपकरण पर हमला किया, जिससे पूरी इमारत ढह गई और उसमें रहने वाले लोग मारे गए और घायल हुए।

हूती ने कहा है कि सऊदी अरब के हमलों का जवाब दिया जा रहा है और भविष्य में भी उसके हमले जारी रहेंगे।

इस बीच भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर तक स्थगित रखने की घोषणा की है।