तेलंगाना के रंगारेड्डी में सोमवार को AIMIM नेता मुर्तजा पहलवान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिक खून बहने और गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

AIMIM के बहादुरपुरा विधायक मोहम्मद मुबीन को हमले की जानकारी मिलने के बाद वे जर्मन हॉस्पिटल पहुंचे। विधायक मुबीन के मुताबिक, इस हमले में करीब 8 से 10 लोग शामिल थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अस्पताल में अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।

घटना की जांच और हमलावरों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबर अपडेट की जा रही है।