अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में शाम के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप 3.7 तीव्रता का था और शाम 7 बजकर 17 मिनट पर आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। भूकंप का केंद्र कुरुंग कुमे क्षेत्र में था, जहां झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई।

फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।