'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को स्काउट और गुल्लू का वीडियो दिखाया, जिसमें दोनों ने लव गिल के बारे में बातें की थीं। सलमान ने यह वीडियो सबके सामने दिखाते हुए काजी को जमकर लताड़ा।
इससे पहले घर में माही और लव गिल के बीच बहस फिर शुरू हो गई। घर में चिकन खत्म होने पर सबने कहा कि लोग अपनी प्लेट से निकालकर दे रहे हैं। माही ने कहा कि उन्हें वह नहीं चाहिए और फिर उन्होंने काजी से कहा कि वो उनसे चिढ़कर ऐसे बात क्यों कर रहे हैं। वहीं, स्काउट अपने घर से आ रहे कपड़ों को लेकर नाराजगी जताते नजर आए, क्योंकि उन्हें लगा कि वे कपड़े उतने सही नहीं हैं।
इसके बाद घरवालों ने एक-दूसरे की कमियां बताईं। सलमान खान आए और घरवालों से कहा कि उन्हें बताना है कि किसे दूसरे घरवालों के अंदर की कमियां नहीं दिखती हैं। इस सवाल पर ज्यादातर लोगों ने अरिश्फा का नाम लिया।
