बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को मुंबई की सड़कों की सफाई के मामले में बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सड़कों की मरम्मत और शहर की सफाई केवल VIP के आने पर की जाती है, जबकि आम मुंबईकरों को यह सुविधा नहीं मिलती। कोर्ट ने सवाल किया कि शहर के आम लोगों को यह सुविधा क्यों उपलब्ध नहीं कराई जाती।
इस मामले का जिक्र ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की मुंबई यात्रा से जुड़ा है। दोनों 16 नवंबर को मुंबई आए थे और 17 नवंबर को अर्थशॉट प्राइज सेरेमनी में शामिल हुए थे।
अपनी इस यात्रा के दौरान प्रिंस विलियम और केट ने गली क्रिकेट भी खेला था। प्रिंस इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते भी देखे गए थे।
खबर अपडेट हो रही है।
