आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने वाराणसी के गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया। दोनों नेता शाम छह बजे स्टेडियम पहुंचे, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परिसर में स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान दोनों ने स्टेडियम के कई प्रमुख हिस्सों का भ्रमण किया और इसी महीने होने वाले मैच की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेडियम के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की और निर्माण से जुड़े लोगों से बातचीत की।
बताया गया कि स्टेडियम का काम लगभग पूरा हो चुका है और यहां कई पिचें भी बिछाई गई हैं। दूधिया रोशनी में पूरा स्टेडियम जगमगा रहा था। शाम से ही परिसर में गहमागहमी बढ़ गई थी।
