फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड मीटिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई। ट्रम्प ने इस दौरान मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें टफ इंसान बताया। बैठक में ट्रम्प ने ईरान पर भी बयान दिया और कहा कि ईरान पागल देश है, इसी वजह से उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जा सकता।
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को उन्हें टीम का मेंटर बनाया। धोनी ने 19 साल तक IPL खेला, जिसमें 17 सीजन चेन्नई के साथ बिताए। 2016 और 2017 में वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रहे। उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच 20 मई 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। 2026 में धोनी चोट के कारण चेन्नई के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे।
इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमंडेशन सिस्टम को अपडेट किया है। नए एल्गोरिदम के जरिए यूजर्स को यौन और हिंसा दिखाने वाले पोस्ट कम दिखाई देंगे। भारत में करीब 50 करोड़ से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर हैं। कंपनी ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ज्यादा सक्षम मॉडल इस्तेमाल किए हैं, जो पोस्ट को रिकमंड करने से पहले उसकी जांच करेंगे और तय गाइडलाइंस पर खरा नहीं उतरने वाले कंटेंट को रिकमंडेशन से बाहर रखेंगे।
राहुल गांधी ने मंगलवार को शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर की, जिसमें देवी पार्वती शिव की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। यह पोस्ट 'खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं' वाले किस्से पर ट्रोल होने के बाद आई। राहुल ने लिखा कि डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और व्यक्त करने से रोकता है। जवाब में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि कोई भी गांधी या कोई भी इंसान कभी ईश्वर नहीं बन सकता।
