बुलंदशहर में शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार पांच सीओ का अन्य जिलों में तबादला किया गया है। साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए चार नए अधिकारियों को बुलंदशहर भेजा गया है।
बुलंदशहर से जाने वाले अधिकारियों में सीओ सिटी प्रखर पांडेय को मऊ स्थानांतरित किया गया है। सीओ खुर्जा अनिल कुमार शाही को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। इसके अलावा सीओ स्याना रामकरण को कमिश्नरेट लखनऊ में सहायक पुलिस आयुक्त, सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह को बरेली तथा सीओ शोभित कुमार को कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया है।
दूसरी ओर, जिले में नई तैनाती के रूप में अमरोहा से सीओ अंजलि कटारिया, प्रयागराज से अजेंद्र यादव, वाराणसी से अनिल कुमार पांडेय और गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट से विवेक रंजन राय को बुलंदशहर भेजा गया है।
नए अधिकारियों के आने से जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। जल्द ही नए अधिकारियों को सर्किल का आवंटन किया जाएगा।
