क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपना दबदबा दिखाया। न्यूजीलैंड ने मुश्किल स्थिति से बाहर निकलते हुए अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने में परेशानी में डाल दिया।

दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए हैं। ध्रुव जुरैल 45 गेंदों पर सात रन बनाकर नाबाद हैं। वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के साथ ही दिन का खेल समाप्त कर दिया गया। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है।

न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और काइल जेमिसन के हिस्से दो-दो विकेट आए हैं। दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से मेजबान टीम के नाम रहा, जिसने पहले बल्लेबाजी में बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजी में भारतीय टीम पर दबाव बनाए रखा।