कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार के लिए तीन नए एआईसीआईसी सचिव नियुक्त किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद केसी वेणुगोपाल ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की। इसके अनुसार प्रदीप नरवाल, प्रो. प्रकाश सोनावणे और महबूब पाशा को बिहार का एआईसीसी सचिव बनाया गया है। ये तीनों बिहार में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं, बिहार कांग्रेस के दो नेताओं को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। अजय कुमार पासवान को मध्य प्रदेश और गुंजन पटेल को पश्चिम बंगाल का प्रभारी सचिव बनाया गया है। पार्टी ने इन सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया है।
इसके अलावा कई अन्य राज्यों के लिए भी एआईसीसी सचिवों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
