दिसंबर 2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई नई गाड़ियां आने वाली हैं। अगर आप नए साल से पहले नई कार या दमदार SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। अगले महीने Honda Alpha से लेकर नई Fortuner तक की गाड़ियां लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि दिसंबर में कौन-कौन सी 5 गाड़ियां भारत में एंट्री लेने को तैयार हैं।
Toyota Fortuner को जल्द ही जेनरेशन अपडेट मिलने वाला है और अगली पीढ़ी की Fortuner का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर को होगा। विदेशों में इसके प्रोडक्शन-रेडी मॉडल्स की टेस्टिंग कई बार देखी जा चुकी है। नए मॉडल में नए डिजाइन के LED हेडलैंप, नई ग्रिल और बदला हुआ बंपर शामिल होगा। SUV की टेल-लाइट्स और पिछले हिस्से को भी पूरी तरह अपडेट किया जाएगा। केबिन में कई नए फीचर्स मिलने की संभावना है। इसमें पहले की तरह 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। भारत में इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
Honda की 7-सीटर SUV का ग्लोबल अनवील 1 दिसंबर को हो सकता है। इस SUV की लंबाई लगभग 5 मीटर है और यह 3-रो लेआउट के साथ आती है। इसमें स्लीक LED हेडलैंप्स और कनेक्टिंग LED बार वाले टेल-लैंप्स दिए जाएंगे। उम्मीद है कि इसमें नेक्स्ट-जेन हाइब्रिड पावरट्रेन के तौर पर 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
JSW भारत में Jetour T2 को Combat नाम से लॉन्च करेगा और JSW ब्रांड का आधिकारिक लॉन्च 3-4 दिसंबर को होना है। यह बॉक्सी लुक वाली प्रीमियम SUV है जो पहले से कई इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध है। भारत में यह प्लग-इन हाइब्रिड SUV के तौर पर आएगी, जिसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ा बैटरी पैक मिलेगा, जो लगभग 100 किमी की इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज दे सकता है। वहीं, Honda 2 दिसंबर को भारत और बाकी बाजारों के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Alpha पेश करेगी। इसका डिजाइन बॉक्सी और फ्यूचरिस्टिक होगा, जिसमें ग्लॉस-ब्लैक नोज, नया Honda लोगो, LED हेडलैंप्स और DRLs शामिल होंगे। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, साथ ही Level 2 ADAS और 6 एयरबैग्स सहित सुरक्षा फीचर्स की लंबी सूची रहेगी।
Volkswagen इस साल दिसंबर में अपडेटेड Virtus भी लॉन्च करेगी और इसका टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। Virtus Facelift में पूरी तरह बदला हुआ बंपर मिलेगा, जिसके निचले एयर डैम में ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स होंगे। इसमें 360-डिग्री कैमरा सेटअप, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे। सेडान में 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सीट वेंटिलेशन और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें पहले की तरह 1.0 TSI इंजन मिलेगा, जो मैनुअल गियरबॉक्स और नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ आएगा।
