झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को पत्र लिखकर रांची हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की तत्काल नियुक्ति की मांग की है। पत्र में उन्होंने हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनाक की नियुक्ति पर जोर दिया है।

रांची हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनाक 27 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं, लेकिन अब तक नए न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं हो पाई है। सोरेन ने कहा कि इससे पेंडिंग मामलों के निपटारे में देरी हो सकती है।

CJI और कॉलेजियम के न्यायाधीशों को लिखे पत्र में सोरेन ने कहा कि लंबे समय तक अंतरिम व्यवस्था बनाए रखने से न्यायिक तंत्र में अनिश्चितता पैदा हो सकती है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, बार-बार होने वाले बदलावों से हाईकोर्ट के प्रशासनिक कामकाज और संस्थागत योजनाओं में बाधा आती है।