HP ने भारत में डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए अपना AI लैपटॉप OmniBook Ultra 16 (2026) लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप जून में OmniBook X 14 के साथ ग्लोबली पेश किया गया था और NVIDIA के RTX Spark सुपरचिप से लैस है। इसमें 20-कोर CPU के साथ 6,144-कोर Blackwell RTX GPU का कॉम्बिनेशन दिया गया है, जो 128GB तक यूनिफाइड मेमोरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम 1 पेटाफ्लॉप तक की FP4 AI परफॉर्मेंस देता है और बड़े मॉडल्स व इंटेलिजेंट एजेंट्स सहित लोकल AI वर्कलोड्स को सपोर्ट करता है।
भारत में 64GB RAM और 1TB SSD वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5,49,999 रुपये रखी गई है, जबकि 1TB स्टोरेज के साथ 128GB RAM वेरिएंट 6,99,999 रुपये में बेचा जा रहा है। लैपटॉप HP Online Store के जरिए Eclipse Grey कलर में उपलब्ध है और इसकी शिपिंग 1 दिसंबर से शुरू होगी। चुनिंदा SBI क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर खरीदार 40,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं।
लैपटॉप Windows 11 Home Single Language पर चलता है और इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाला 16-इंच का 3K (2,880 x 1,800 पिक्सल) OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज, SDR में 500 निट्स तक और HDR मोड में 1,100 निट्स तक ब्राइटनेस देता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन और लो ब्लू लाइट सपोर्ट भी है। इसके अलावा 5-मेगापिक्सल IR कैमरा, क्वाड स्पीकर्स और 99Wh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और 30 मिनट में करीब 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। बॉक्स में 140W का USB Type-C GaN चार्जर मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, दो USB Type-C पोर्ट, दो USB Type-A पोर्ट, HDMI 2.1, हेडफोन और माइक्रोफोन कॉम्बो जैक और microSD कार्ड रीडर दिया गया है। लैपटॉप में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और IR थर्मल सेंसर भी हैं। सैंडब्लास्टेड एनोडाइज्ड फिनिश वाले एल्युमिनियम चेसिस के साथ इसका डायमेंशन 355.8 x 256.5 x 15.7mm और वजन 2.22 किलोग्राम है।
