भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन आज खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ। न्यूजीलैंड की नजर अब बड़ा स्कोर खड़ा करने पर है, जबकि टीम इंडिया जल्द से जल्द विकेट लेकर उसे समेटना चाहेगी।
न्यूजीलैंड की ओर से टॉम ब्लंडेल 53 रन और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 62 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाजों की कोशिश टीम को 400 के स्कोर के पार ले जाने की रहेगी।
वहीं भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। मैच से जुड़ी पल-पल की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहिए।
